सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक निलंबित

ग्राम पंचायत सलोगड़ा के सचिव पर निलंबन की गाज, जानें क्यों हुई कार्रवाई

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल जवाली के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करते हुए शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है और हेड क्वार्टर किन्नौर में तैनात किया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों ज्वाली के एक स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं ने छेड़खानी के आरोप लगाए थे। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी ने भी लिखित बयान दिया था कि लड़कियों ने कमेटी के पास मौखिक शिकायत की थी।

जिसके बाद उस शिक्षक पर कार्यवाही करते हुए उसका तबादला ज्वाली से शिमला के एक स्कूल में किया गया था। अब जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।