HNN / मंडी
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिला के सराज विधासभा क्षेत्र में जंजैहली पर्यटन महोत्सव-2022 के समापन समारोह के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एक व्यापक विकास योजना तैयार की जाएगी, ताकि यह एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर सके।
जय राम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के लिए ढीम कटारू में लगभग 64 करोड़ रुपये लागत की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। जय राम ठाकुर ने 51.46 करोड़ रुपये की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। जिनमें 5.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरोल में विज्ञान प्रयोगशाला, 2.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगलवाड़ा के भवन, जंजैहली-बाखली-गाडागुसैणी सड़क पर बाखली खड्ड पर 2.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल, गांव रामपुर तक 2.50 करोड़ रुपये लागत की जंजैहली-बाखली-गाडागुसैणी-तुंगासी सड़क, 7.36 करोड़ रुपये लागत से स्तरोन्नत की गई जंजैहली-रायगढ़-शिकारी माता सड़क शामिल हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वही, 7.30 करोड़ रुपये लागत की बंथल-सनारली-शंकर देहरा-रायगढ़ सड़क, जंजैहली में 46 लाख रुपये लागत से निर्मित प्रोजैंसी एवं डैमोस्ट्रेशन ऑरचर्ड प्रभारी के कार्यालय एवं आवासीय भवन, जंजैहली में 5.47 करोड़ रुपये लागत के 33/22 केवी सब स्टेशन, तहसील थुनाग के अन्तर्गत जंजैहली में 11.57 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के संवर्धन, जंजैहली में 3.58 करोड़ रुपये लागत के निरीक्षण कुटीर, जंजैहली से लम्बाथाच तक 1.46 करोड़ रुपये की लागत से बाखली खड्ड के दोनों ओर सिंचाई सुविधा और 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विश्राम गृह बायला के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने 11.95 करोड़ की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए, जिनमें ढीम कटारू में 6.74 करोड़ रुपये से बनने वाले सराज कलामंच, ग्राम पंचायत ढीम कटारू के कटारू में 1.10 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले शॉपिंग कॉम्पलैक्स एवं पंचायत समीति आतिथि गृह, ग्राम पंचायत तुंगधार के कुथाह में 90 लाख रुपये के पंचायत सामुदायिक बहुउद्देशीय केन्द्र एवं जंजघर, ग्राम पंचायत बुंगरैल चौक के रैलचौक में 90 लाख रुपये की लागत के बहुउद्देशीय सामुदायिक केन्द्र, चिलमगढ़ में 94 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले किसान भवन का शिलान्यास शामिल है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





