Loading...

सराहां में 4 से 6 सितंबर तक धूमधाम से होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 30 Jul 2025 • 1 Min Read

सिरमौर जिला का पारंपरिक और प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेला इस वर्ष 4 से 6 सितंबर तक सराहां में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में विधायक पच्छाद रीना कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर सहित कई अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शोभायात्रा और पारंपरिक पूजा से होगा शुभारंभ
मेले का आगाज 4 सितंबर को वामन भगवान की पारंपरिक पूजा-अर्चना और शोभायात्रा के साथ होगा। उपायुक्त ने मेले के सुचारू संचालन के लिए कानून व्यवस्था, विद्युत, पानी, सफाई, यातायात, अग्निशमन और चिकित्सा जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
मेले के दौरान दंगल, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभागीय प्रदर्शनियां आयोजित होंगी। उपमंडलाधिकारी पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने सभी विभागों, पंचायतों और स्थानीय लोगों से मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

वैकल्पिक शीर्षक: