सलूणी में महिला से उठाया यह खौफनाक कदम, गई जान…..
HNN/ चंबा
जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के मुंडाह गांव में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतका की पहचान सपना पत्नी संजय कुमार निवासी गांव मुंडाह उपमंडल सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार अपनी ड्यूटी से वापस घर आया तो उसके कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलने के लिए उसने अपनी पत्नी को आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
जिसके बाद संजय कुमार ने पंचायत प्रधान मान सिंह को बुलाकर दरवाजा खुलवाया तो अंदर देखा तो उसकी पत्नी सपना फंदे से लटकी थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल कालेज चंबा ले गए और पोस्टमार्टम करवाने उपरांत शव परिजनों को सौंपा।
एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।