Loading...

सशस्त्र झंडा दिवस अब 6 दिसंबर को मनाया जाएगा, वीर सैनिकों के सम्मान के लिए सहभागिता का आह्वान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Nov 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

सशस्त्र झंडा दिवस इस वर्ष 7 दिसंबर के बजाय 6 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। दिवस पर एकत्रित धनराशि का उपयोग सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर परिवारों के कल्याण में किया जाता है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने नागरिकों, संस्थानों और संगठनों से उदार योगदान की अपील की है।

सशस्त्र झंडा दिवस की तारीख में बदलाव
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एस.के. कालिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाने वाला सशस्त्र झंडा दिवस इस वर्ष रविवार पड़ने के कारण 6 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिवस वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और एकजुटता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

योगदान के लिए नागरिकों से अपील
लेफ्टिनेंट कर्नल एस.के. कालिया ने कहा कि दिवस पर एकत्र की जाने वाली राशि का उपयोग सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण, पुनर्वास और सहयोग गतिविधियों में किया जाता है। उन्होंने सरकारी-अर्ध सरकारी संस्थानों, निजी संगठनों और आम नागरिकों से अपील की कि वे उदारतापूर्वक योगदान दें और वीर जवानों के सम्मान में अपनी भूमिका निभाएं।