सहेली के पिता ने छठी कक्षा की स्कूली छात्रा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
HNN/ऊना
महिला थाना ऊना के तहत उपमंडल बंगाणा की एक स्कूली छात्रा के साथ अपनी सहेली के पिता पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उपमंडल बंगाणा की एक महिला ने बताया कि मेरी बेटी एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। वीरवार को बेटी अपने सहेली के घर गई थी। बेटी ने जाते हुए दो से तीन घंटे के भीतर वापस आने की बात कही, लेकिन समय ज्यादा होने पर जब फोन किया तो बेटी ने बताया कि सहेली के पिता ने गलत काम किया है।
जिसके बाद महिला अपने भाई के साथ बेटी के सहेली के घर पहुंची। महिला ने मामले को लेकर महिला पुलिस को शिकायत दी है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।