Loading...

सांप के काटने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

By PARUL Published: 23 Jun 2024, 11:39 AM | Updated: 23 Jun 2024, 11:39 AM 1 min read

HNN/सोलन

जिला कांगड़ा में नगरोटा सूरियां के अंतर्गत 11 वर्षीय बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान सक्षम (11) निवासी जुआरेड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सक्षम रात को अपने घर के बरामदे में सोया था, इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज टांडा ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है।