Loading...

सांसद इंदु गोस्वामी ने चंबी पंचायत में इंडोर जिम का किया लोकार्पण

PARUL • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने लंबागांव ब्लॉक की चंबी पंचायत में पांच लाख से बनाए गए इंडोर जिम का लोकार्पण किया। लोकार्पण करते हुए इंदु गोस्वामी ने कहा कि देश में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने का अगर किसी प्रधानमंत्री ने सबसे पहले बीड़ा उठाया था वह अटल बिहारी वाजपेयी ने उठाया था।

उन्होंने ही देश को बेहतर सुशासन दिया था। इस मौके पर उन्होंने चंबी युवक मंडल के युवाओं की ओर से बास्केटबाल कोर्ट की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि वह उन्हें इसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। जो भी धनराशि होगी वह दी जाएगी।

इससे पहले उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।