लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में चैरिटेबल लेबोरेटरी का किया शुभारंभ

Ankita | 21 नवंबर 2023 at 3:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लेबोरेटरी में लोगों को सस्ते दामों पर मिलेंगी सेवाएं

HNN/ नाहन

दशमेश सेवा सोसायटी के प्रयासों से समाज सेवा में एक सराहनीय पहल की गई हैं। लाइफ केयर फाउंडेशन के सौजन्य से नाहन में चैरिटेबल लेबोरेटरी का आज शुभारंभ हुआ है। कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज लाइव केयर फाउंडेशन द्वारा स्थापित की गई चैरिटेबल लैबोरेट्री का शुभारंभ किया। इस लेबोरेटरी में कम दामों पर लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने लाइव केयर फाउंडेशन को चैरिटेबल लैबोरेट्री खोलने के लिए बधाई दी साथ ही कहा कि फाउंडेशन द्वारा यहां आधुनिक उपकरण लेबोरेटरी में स्थापित किए है जिससे आने वाले समय मे लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक लेबोरेटरी का पूरे जिला के लोगों को लाभ मिलेगा और पीजीआई चंडीगढ़ तर्ज पर यह विभिन्न प्रकार के टेस्ट हो पाएंगे।

जानकारी देते हुए लाइफ केयर फाउंडेशन के संस्थापक अवतार सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि समाज सेवा में लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने एक ही प्रयास किया है और बेहद कम व वाज़िब दामों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क व सजक हो सके और समय रहते इस तरह के टेस्ट करवा कर अपना परामर्श स्वास्थ्य लाभ उठा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]