Loading...

सांसद सुरेश कश्यप ने भेजे मंडी के लिए 800 कंबल, भाजपा राहत कार्यों में जुटी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Jul 2025 • 1 Min Read

मंडी जिले में आपदा पीड़ितों के लिए सांसद सुरेश कश्यप ने सिरमौर से 800 कंबलों की एक राहत गाड़ी रवाना की। भाजपा संगठन द्वारा अब तक 5000 से अधिक राशन और 1000 से ज्यादा बर्तन किट भी मंडी भेजे जा चुके हैं।

सिरमौर

भारी बारिश से प्रभावित मंडी के लिए भाजपा का राहत अभियान तेज, नेता प्रत्यक्ष निगरानी में जुटे

आपदा में सहयोग के लिए सिरमौर से रवाना हुए कंबल
भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने मंडी जिला में आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सिरमौर से 800 कंबल मंडी भेजे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुख की घड़ी है, जिसमें पूरा प्रदेश मंडी के साथ खड़ा है। कश्यप ने बताया कि भाजपा के संगठन लगातार राहत सामग्री जुटाकर प्रभावित क्षेत्रों में भेज रहे हैं।

हजारों राशन और बर्तन किट पहले ही पहुंचाई जा चुकी हैं
भाजपा द्वारा अब तक 5000 से अधिक राशन किट और 1000 से ज्यादा बर्तन किट मंडी पहुंचाई जा चुकी हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए भोजन और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर रहे हैं। भाजपा इस कार्य में पूरी तरह से सक्रिय है और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रही है।

भाजपा नेता फील्ड में कर रहे लगातार निगरानी
सांसद कश्यप ने बताया कि विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर शुरू से ही मंडी जिले में डटे हुए हैं और लगातार प्रभावित परिवारों से मिल रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी लगातार तीन दिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सांसद कंगना रनौत ने भी फील्ड में पहुंचकर हालात का जायजा लिया और लोगों का हालचाल जाना।

हर विधानसभा क्षेत्र में जिम्मेदारी से काम कर रही टीमें
सिराज क्षेत्र में डॉ. बिंदल, गोविंद ठाकुर, इंदर सिंह गांधी सहित अन्य नेता सक्रिय हैं। नाचन क्षेत्र में रणधीर शर्मा, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल की टीम राहत कार्य संभाल रही है। वहीं करसोग में सुरेश भारद्वाज, बिहारी लाल शर्मा, बलबीर वर्मा और लोकेंद्र कुमार लोगों की मदद में जुटे हैं। भाजपा का दावा है कि उन्होंने सही परिवारों को सही राहत सामग्री पहुंचाई है।