लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

साइंस ओलंपियाड में हॉली हार्ट स्कूल नाहन के छात्रों ने मारी बाजी, प्रांजल ने प्रथम तो देवेश ने…

SAPNA THAKUR | 5 जनवरी 2023 at 7:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

होली हार्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन द्वारा स्कूल कैंपस में साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस साइंस ओलंपियाड में होली हार्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। इस विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने परीक्षा उतीर्ण कर दूसरे स्तर के लिए प्रवेश कर लिया है।

स्कूल की प्रधानाचार्य एवं चेयरपर्सन सतिंदर गिल ने बताया कि साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी प्रांजल ममरोंन ने स्कूल रैंक में प्रथम स्थान, जोनल रैंक में 20वां व रीजनल रैंक में 129वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा जमा एक कक्षा के देवेश शर्मा ने स्कूल स्तर पर प्रथम रैंक, जोनल स्तर पर 24वां तथा रीजनल स्तर पर 368वां रैंक हासिल किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्कूल की छात्रा इफरा फातिमा ने स्कूल स्तर पर द्वितीय, जोनल स्तर पर 25वां तथा रीजनल स्तर पर 383वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ साथ जमा दो कक्षा के विद्यार्थी हरमंजीत सिंह ने स्कूल रैंक में प्रथम स्थान, जोनल स्तर पर चौथा तथा रीजनल स्तर पर 87वां स्थान जबकि पुलकित अग्रवाल ने स्कूल रैंक में दूसरा, जोनल रैंक में 12वां तथा रीजनल रैंक में 156वां स्थान प्राप्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]