लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

साईबर सिटी / सोलन के वाकनाघाट में बनेगी साईबर सिटी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 10 अक्तूबर 2025 at 8:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रदेश सरकार ने डिजिटल युग की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए सोलन जिले के वाकनाघाट में साईबर सिटी स्थापित करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभागीय बैठक में इस परियोजना को प्रदेश के तकनीकी विकास का केंद्र बताया।

शिमला

650 बीघा भूमि पर बनेगी साईबर सिटी
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि यह साईबर सिटी 650 बीघा भूमि पर बनाई जाएगी, जिसमें डाटा स्टोरेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य सूचना प्रौद्योगिकी आधारित उद्योग कार्यशील होंगे। उन्होंने विभाग को परियोजना से जुड़ा विस्तृत ब्लूप्रिंट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हिमाचल को प्रौद्योगिकी हब बनाने की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी अधोसंरचना में निवेश बढ़ाने और प्रदेश में टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहन देने के लिए ठोस नीतियां बना रही है। उन्होंने वाकनाघाट में बन रहे उत्कृष्ट केंद्र की समीक्षा करते हुए उसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रयोगशाला स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

कांगड़ा और शिमला में आईटी पार्क दिसंबर 2025 तक तैयार होंगे
मुख्यमंत्री ने विभाग को आदेश दिए कि जिला कांगड़ा के चैतडू और जिला शिमला के मैहली में बनाए जा रहे आईटी पार्कों का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाए, ताकि राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

सभी विभागों में डिजिटलाइजेशन पर जोर
शासन में डिजिटल सेवाओं की अहमियत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों को डिजिटाइज करें ताकि नागरिकों को उत्कृष्ट और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक सेवाओं को एक क्लिक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कार्यरत है।

ई-ऑफिस प्रणाली को अपनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली अपनाकर कार्यालयों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाई जाए। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-फाइल प्रबंधन व नई प्रौद्योगिकी के उपयोग में प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशालाओं के आयोजन के निर्देश भी दिए।

नोडल अधिकारी और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उनकी घोषणाओं की प्रगति की ऑनलाइन निगरानी के लिए प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही सचिवालय के सभी अधिकारियों को बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करवाने के भी आदेश दिए।

बैठक में शामिल रहे अधिकारी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सचिव आईटी आशीष सिंहमार, निदेशक आईटी डॉ. निपुण जिन्दल, आयुक्त श्रम एवं रोजगार वीरेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]