Loading...

सामान्य पर्यवेक्षक की निगरानी में मतगणना कर्मियों की हुई दूसरी रेंडमाइजेशन

PARUL • 2 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की निगरानी में मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन आज उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई। इसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी शिमला एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने की।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होगी, जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र की मतगणना लगभग 800 कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। दूसरी रेंडमाइजेशन में जिला शिमला के 304, जिला सोलन के 256 और जिला सिरमौर के 243 मतगणना कर्मियों की रेंडमाइजेशन की गई और मतगणना पार्टियों का गठन किया गया, जिन्हें काउंटिंग टेबल 4 जून को मतगणना शुरू होने से पूर्व आवंटित किए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) शिमला ज्योति राणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिमला पंकज गुप्ता, तहसीलदार निर्वाचन शिमला राजेंद्र शर्मा सहित जिला शिमला, सोलन और सिरमौर के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।