Loading...

सावधान! पौंग बांध से आज शाम पांच बजे छोड़ा जाएगा पानी, कांगड़ा प्रशासन ने दी चेतावनी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Aug 2025 • 1 Min Read

पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण बीबीएमबी बुधवार शाम करीब पांच बजे बांध से पानी छोड़ेगा। प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और ब्यास नदी किनारे न जाने की सलाह दी है।

जवाली:

शाम 5 बजे छोड़ा जाएगा 23300 क्यूसिक पानी
बीबीएमबी ने जिलाधीश कांगड़ा, एसडीएम फतेहपुर, जवाली, इंदौरा, देहरागोपीपुर, नूरपुर सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी दी है कि बांध से टरबाइन व स्पिल-वे के जरिए 23300 क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा। फिलहाल झील का जलस्तर 1372.03 फीट तक पहुंच चुका है।

प्रशासन ने पहले ही जारी किया अलर्ट
बीबीएमबी से निचले क्षेत्रों की पंचायतों ने 24 घंटे पहले सूचना देने का आग्रह किया था, जिसके चलते पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और लोगों से अपील की है कि नदी-नालों और ब्यास किनारे जाने से बचें।