Loading...

सिंऊ स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

Ankita • 12 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ हरिपुरधार

राजकीय उच्च विद्यालय व प्राथमिक पाठशाला सिंऊ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीके सिन्हा ने पधारकर कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य अध्यापक रूप सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

स्कूल के मुख्याध्यापक द्वारा समस्त ग्राम वासियों एसएमसी सदस्यों व समाजसेवी का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया तथा स्कूल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि के रूप में समाज सेवी योगेश ठाकुर ने स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समाज में एक बेहतरीन जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा बनकर समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। योगेश ठाकुर ने नशे के दुष्प्रभाव से भी विद्यार्थियों को अवगत किया तथा कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के विकास के लिए स्थानीय लोगों व विशेष अतिथियों ने हर संभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राजेंद्र तोमर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।