Loading...

सिंथेटिक ड्रग की बड़ी खेप के साथ 2 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

Ankita • 26 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पुलिस ने सिंथेटिक ड्रग की बड़ी खेप के साथ 2 युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार हिरासत में लिया है।

आरोपियों की पहचान करण ठाकुर (28) निवासी चम्बाघाट, मुकेश उर्फ तोई (35) निवासी चौक बाजार सोलन, शुभम (22) निवासी सलोगड़ा तहसील व जिला सोलन, शिवा राणा उर्फ धानु (26) निवासी ओच्छघाट सोलन, मुस्कान (22) निवासी शामती सोलन तथा कनिष्का (21) निवासी सलोगड़ा तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई है।

यह सभी नशीली दवाइयों की खरीद-फरोख्त का धंधा करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि मालरोड पर स्थित दूरभाष केन्द्र के समीप करण ठाकुर व उसके कुछ अन्य साथी नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त का कार्य कर रहे हैं।

इस पर टीम ने करण ठाकुर के कमरे की तलाशी ली तो इस दौरान कमरे से 400 टैबलेट्स सिंथेटिक ड्रग्स व 13800 रुपए की नकदी बरामद हुई। इसके साथ ही उसके अन्य साथी भी इस अवैध धंधे में संलिप्त पाए गए। बरामद की गई दवाइयों के संदर्भ में ये लोग कोई भी बिल, परमिट, अनुमति पत्र पुलिस को पेश नहीं कर सके। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।