Loading...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के इतने पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू…..

Ankita • 6 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए 8 दिसम्बर को उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के युवा भर्ती किए जाएंगे।

उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सैंटीमीटर होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचल प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 8 दिसम्बर को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में उपस्थित होने की अपील की है।