HNN/ कांगड़ा
सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 80 पद अधिसूचित किए गए हैं। बता दें सिक्योरिटी गार्ड के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बाहरवीं रखी गई है। इसके अलावा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। लम्बाई 168 सेंटीमीटर, भार 60 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।
इस साक्षात्कार हेतु केवल पुरुष आवेदक ही पात्र होगें। कंपनी द्वारा रूपए 16500 रूपये से 19000 हजार प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में तैनाती दी जा सकती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 6 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय, बैजनाथ, 7 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर, 8 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय, काँगड़ा, व 9 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय, नूरपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क भी कर सकते है। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
