Loading...

सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए इस दिन यहां होगा कैंपस इंटरव्यू….

By Ankita Published: 12 May 2023, 1:14 PM | Updated: 12 May 2023, 1:14 PM 1 min read

HNN/ चंबा

रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 23 और 24 मई को उप रोजगार कार्यालय पांगी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड के पद भरे जाएंगें। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी।

उन्होंने बताया कि आवेदक की उम्र 21 से 37 वर्ष रखी गयी है। चयनित युवाओं को वेतनमान 13 हजार से 18 हजार 500 (इपीएफ,इएसआई, ग्रेजुएटी,इंश्योरेंस और ईटीसी) दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आवेदक जिनकी आयु 21 से 37 वर्ष के बीच है वे अपने शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा लेकर निर्धारित स्थान पर 10:30 बजे उपस्थित हो जाएं मौसम एवं अन्य अप्रत्याशित कारणों के चलते प्लेसमेंट ड्राइव रद्द की जा सकती है इसलिए आपसे निवेदन है कि आने से पहले 9459723515 7018526029 दूरभाष पर या फेसबुक पेज पर सुनिश्चित कर लें।