Loading...
una

सितारे ज़मीन पर / थैंक्यू डीसी सर, प्रेम आश्रम के विशेष बच्चों ने उपायुक्त से मिलकर साझा की खुशी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Jul 2025 • 1 Min Read

सितारे ज़मीन पर : मैहतपुर में ‘सितारे ज़मीन पर’ की विशेष स्क्रीनिंग के लिए प्रशासन ने दी थी निःशुल्क परिवहन सुविधा

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

प्रेम आश्रम के बच्चों ने जताया आभार
गुरुवार को प्रेम आश्रम स्कूल ऊना के विशेष बच्चों और स्टाफ ने उपायुक्त ऊना जतिन लाल से मुलाकात कर निःशुल्क परिवहन सुविधा के लिए धन्यवाद किया। यह सुविधा मैहतपुर स्थित गुलमोहर सिनेमा हॉल में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित ‘सितारे ज़मीन पर’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उपलब्ध करवाई गई थी।

बच्चों ने हर्ष और उल्लास के साथ लिया भाग
जिला प्रशासन द्वारा की गई विशेष व्यवस्था के चलते बच्चे इस प्रेरणादायक अनुभव का आनंद ले सके। फिल्म में दिव्यांग बच्चों के संघर्ष और संभावनाओं को दर्शाया गया, जिससे बच्चों ने खुद को जुड़ा महसूस किया।

उपायुक्त ने बच्चों से की आत्मीय बातचीत
उपायुक्त जतिन लाल ने बच्चों से संवाद करते हुए उनके चेहरों की मुस्कान को ही प्रशासन की सच्ची सफलता बताया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान और सहयोग देना समावेशी समाज की नींव है।

प्रशासन देगा भविष्य में भी सहयोग
उपायुक्त ने प्रेम आश्रम के प्रयासों की सराहना की और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी प्रशासन इस तरह के कार्यों में हरसंभव सहयोग करता रहेगा। उन्होंने विशेष बच्चों को समाज का प्रेरणास्रोत बताया।