सिद्धपुर योल में बिजली विभाग की चेतावनी 31 जुलाई तक कर दे बिल जमा
सहायक अभियंता संतोष कुमार ने कहा नहीं तो कट जाएगा कनेक्शन
धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड उपमंडल सिद्धपुर (योल) ने सभी उपभोक्ताओं से 31 जुलाई 2025 तक बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है। सहायक अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि बकाया न चुकाने वालों के कनेक्शन बिना पूर्व सूचना के काट दिए जाएंगे।
ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान विकल्प उपलब्ध
बिजली बिल का भुगतान उपमंडल कार्यालय सिद्धपुर (योल) के कैश काउंटर या बोर्ड की वेबसाइट और विभिन्न ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स के माध्यम से किया जा सकता है।
सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
बिजली बिल से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 01892-246394 पर संपर्क कर सकते हैं।