सिरमौर: ईवीएम में कैद हुआ 29 प्रत्याशियों का भविष्य, एक क्लिक पर जाने सर्वाधिक…
HNN / नाहन
जिला सिरमौर की 5 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। जिसमे 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है , जो 8 दिसंबर को परिणाम के रूप में खुलेगा। जिले में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। क्योंकि जिला सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में देरी से मतदान हुआ। इतना ही नहीं 32 स्थानों पर मशीनें भी बदली गई।
बता दे कि इस बार पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वही, नाहन और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से 6-6 प्रत्याशी और श्रीरेणुकाजी व शिलाई विधानसभा क्षेत्र से चार-चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। हिमाचल प्रदेश में जहां 75 प्रतिशत मतदान हुआ, तो वहीं जिला सिरमौर में 78 प्रतिशत मतदान हुआ।
यानी पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान जिला सिरमौर में ही हुआ है। बता दें कि जिला सिरमौर में सर्वाधिक मतदान शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 83 प्रतिशत, तो नाहन-श्री रेणुका जी-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 78 प्रतिशत मतदान और पांवटा साहिब में 75 प्रतिशत मतदान हुआ।
अधिक जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में कुल 395991 मतदाता हैं, जिनमें 206402 पुरूष व 189585 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिला में कुल 563 बूथ स्थापित किये गये थे, जिनमें 50 क्रिटिकल व 102 संवेदनशील थे। कुल 563 मतदान पार्टियां मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करने के लिये तैनात की गई थी।