लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर उत्सव में कलाकारों की प्रतिभा के कायल हुए वरुण बड़ोला

PARUL | 30 सितंबर 2023 at 3:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

किसी ने गिटार पर तो किसी ने शास्त्रीय संगीत पर जमकर बटोरी तालियां

HNN/नाहन

ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में नृत्य स्पर्धा से चार दिवसीय सिरमौर उत्सव का आगाज हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्टेपको संस्थान की ओर से पहले दिन कनिष्ठ और वरिष्ठ प्रतिभागियों की नृत्य स्पर्धा आयोजित कराई गई।

इस दौरान दर्जनों प्रतिभागियों ने अपने नृत्य का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

इस मौके पर भारतीय टीवी कलाकार एवं फिल्म अभिनेता वरूण बड़ोला ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उन्होंने सभी कलाकारों की हौंसला आफजाई की और एक वॉलीवुड गाने की प्रस्तुति देकर समा भी बांधा।

इससे पूर्व नृत्य स्पर्धा में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर पहाड़ी व हिंदी गानों पर प्रस्तुतियां पेश की।

इस मौके पर कनिष्ठ वर्ग में आराध्या, दिव्या कपूर, विभूत कपूर, मन्नत, सुहानी, माधवी, अवनी, मनस्वी, आराध्या शर्मा, तनवी, मलिष्का, माही सैनी, अनन्या सिंगला, आदित्य, वान्या दत्त, एंजल ठाकुर, दिव्यांशी, लावान्या, अफीफाने अपनी प्रस्तुतियां दी।

तो वहीं वरिष्ठ वर्ग में पंकज शर्मा, मनीषा शर्मा, शिव्यांका राजपूत, संतोष कुमारी, रिया शर्मा, अलीषा, शेरिन, रितेष, कशिश, तान्या शर्मा, शिवम, कृतास्था, पारुल, चाहत, निकिता, प्रियंका व रवि ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]