सिरमौर और सोलन में होगी “करियर अकादमी टैलेंट सर्च” की परीक्षा, टॉप-3 विद्यार्थियों को….
HNN / नाहन
शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाले करियर अकादमी नाहन ने छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए एक और पहल शुरू की है। करियर अकादमी द्वारा जिला सिरमौर और सोलन में “CATSE” (करियर अकादमी टैलेंट सर्च एग्जाम) की परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है।
यह परीक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आयोजित करवाई जाएगी। करियर अकादमी टैलेंट सर्च की यह परीक्षा 19 नवंबर को सिरमौर और सोलन के निजी व सरकारी स्कूलों तथा 20 नवंबर को करियर अकादमी की नाहन, सोलन और पांवटा साहिब ब्रांच में होगी।
बड़ी बात तो यह है कि करियर अकादमी द्वारा हर स्कूल के हर कक्षा में टॉप-3 पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इस परीक्षा मे विभिन्न स्कूलों के अभी तक 3500 छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। इस परीक्षा के लिए छात्र 18 नवंबर शाम 5:00 बजे तक www.careeracademy.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इतना ही नहीं इस साइट पर परीक्षार्थी अपना परिणाम भी देख सकते है।
अधिक जानकारी देते हुए चेयरमैन एसएस राठी ने बताया कि करियर अकादमी द्वारा “CATSE” (करियर अकादमी टैलेंट सर्च एग्जाम) की परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। इस परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए उज्जवल भविष्य के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
इस प्रकार की परीक्षाएं करियर अकादमी द्वारा पहले भी करवाई जा चुकी है तथा विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को इस के द्वारा इंजीनियरिंग, नीट , एनडीए और सीयूईटी आदि परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए लाभ मिल चुका है। अकादमी के समन्वयक मनोज राठी तथा ललित राठी द्वारा विभिन्न विद्यार्थियों से यह निवेदन भी किया गया है कि इस परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग ले, जिससे उनको अपने भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायता मिल सके।
यह होंगे परीक्षा केंद्र
नाहन, काला अम्ब, नारायणगढ़, पांवटा साहिब, सतौन, कफोटा, शिलाई, सराहां, सोलन, जमटा, संगड़ाह, हरिपुरधार, नौहराधार, राजगढ़, बागथन और सुरला में परीक्षा केंद्र बनाये गए है।