सिरमौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 137वां स्थापना दिवस
देश की आजादी और नवनिर्माण में कांग्रेस की रही है अहम भूमिका, लोकतंत्र और…
HNN / नाहन
जिला सिरमौर कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष आनन्द परमार की अध्यक्षता में हर्षोउल्लास से साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होनें कांग्रेसजनों को एकजुट होकर कार्य करने का सन्देश दिया तथा कांग्रेस की धर्म निरपेक्ष नीतियों के बारे में जो गांधी जी ने बताई थी के बारे में बताया।
इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सन्देश जो वो एकजुट करने के लिए निकले है, उसके बारे में भाजपा सरकार द्वारा गलत प्रचार किया जा रहा है उसका विरोध किया। उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वो भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों का विरोध करे तथा कांग्रेस की धर्म निरपेक्ष नीतियों को घर-घर फैलाये।
इस दौरान उन्होंने नववर्ष व विधानसभा के चुनाव जीतने की सभी को बधाई दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान ज्ञान चंद चौधरी ने भी कांग्रेसजनों को सम्बोधित किया तथा हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाने पर लोगों का धन्यवाद किया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर राकेश गर्ग (पार्षद), अध्यक्ष ओ.बी.सी सैल जिला सिरमौर जिया लाल शर्मा, ओ.बी.सी सैल उपाध्यक्ष नैन सिंह, स्टेट कोरडिनेटर अशीष सैनी, हरप्रीत कौर प्रधान कांग्रेस सेवा दल, उर्मिला भारद्वाज कांग्रेस सेवा दल, मण्डल उपाध्यक्ष फकीर मोहम्मद, जिला सचिव नरेन्द्र तोमर, जिला सचिव कैप्टन सलीम अहमद, हाजन बलकीश बेगम ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस, शुकरदीन पूर्व प्रधान, संजय चौहान, मनीष शर्मा, सोम चन्द, जगदर्शन, अमन ठाकुर, विजय ठाकुर, कुलदीप जसवाल प्रधान पच्छाद पंचायत आदि आदि सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।