Loading...

सिरमौर का मामला स्पष्ट रूप से लव जिहाद: जयराम ठाकुर, कांग्रेस पर सनातन विरोधी सोच का आरोप

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Jun 2025 • 1 Min Read

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर की घटना को लव जिहाद बताते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा नेताओं पर दर्ज मामलों को रद्द करने और मुस्लिम युवक की जांच की मांग की।

शिमला

कांग्रेस सरकार पर लगाए सनातन विरोधी सोच के आरोप, पांवटा साहिब की घटना को बताया लव जिहाद

मुख्यमंत्री के 97% हिंदू विचारधारा वाले बयान पर बरसे जयराम ठाकुर
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और उसके मुख्यमंत्री की सोच पूरी तरह सनातन विरोधी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री खुद बार-बार यह कहते आए हैं कि उन्होंने 97% हिंदू विचारधारा को हराकर सत्ता पाई है। यह बयान उन्होंने कई राष्ट्रीय मंचों पर भी दोहराया है।

पांवटा साहिब की घटना को बताया लव जिहाद, भाजपा नेताओं पर कार्रवाई को बताया पक्षपातपूर्ण
जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की घटना को लव जिहाद का मामला बताया जिसमें 18 वर्षीय लड़की एक 19 वर्षीय मुस्लिम युवक के साथ चली गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में लड़की के परिवार द्वारा पहले शिकायत और फिर एफआईआर के बावजूद पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। आंदोलन कर रहे हिंदुओं पर बीएनएस 109 के तहत अटेम्प्ट टू मर्डर जैसे गंभीर आरोप लगाए गए जबकि मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पत्थरबाजी करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भाजपा नेताओं पर दर्ज मामले रद्द करने की मांग, युवक के खातों की जांच की मांग
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और वरिष्ठ नेता सुखराम चौधरी के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए जबकि वे मौके पर मौजूद भी नहीं थे। उन्होंने कांग्रेस सरकार से मांग की कि इन नेताओं पर दर्ज सभी केस तुरंत रद्द किए जाएं। साथ ही जिस युवक पर लव जिहाद का आरोप है उसके बैंक खातों की भी गहन जांच की जाए, क्योंकि उसके खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई है।

पूर्व घटनाओं का भी किया जिक्र, कांग्रेस पर भेदभाव के आरोप
जयराम ठाकुर ने चंबा हत्याकांड, ऊना में धार्मिक टिप्पणी, संजौली मस्जिद विवाद और सिरमौर में गौहत्या जैसे मामलों में कांग्रेस सरकार पर मुस्लिम समुदाय को संरक्षण देने और हिंदुओं पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्यप्रणाली सनातन धर्म और संस्कृति के खिलाफ है।