Loading...

सिरमौर की मनवीर कौर को आर्मी ऑफिसर  ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में मिला प्रवेश

Ankita • 19 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब की बेटी मनवीर कौर को आर्मी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में प्रवेश मिला है। बता दें मनवीर कौर उपमंडल पांवटा साहिब के सुरजपूर गांव की रहने वाली है।

बता दें मनवीर कौर सिरमौर जिला की पहली छात्रा है, जिसे चेन्नई के इस संस्थान में प्रवेश मिला है। मनवीर कौर के पिता भुपेंद्र सैनी निजी कंपनी बद्दी में कार्यरत हैं।

मनवीर कौर की प्रारंभिक शिक्षा द स्कालर होम स्कुल पांवटा साहिब से हुई। जिसके बाद उन्होंने थापर इंजीनियरिंग कॉलेज पटियाला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी टेक किया। बता दें प्रवेश परीक्षा भोपाल में संपन्न हुई थी। जिसके बाद मनवीर कौर का चयन हुआ है।