Loading...

सिरमौर की सीनियर क्रिकेट टीम के लिए इस दिन यहां होंगे ट्रायल….

PARUL • 14 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर की सीनियर क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 28 अप्रैल को राजगढ़ के गुरुकुल पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में आयोजित होंगे। सिरमौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्रायल का समय सुबह साढ़े 9 बजे निर्धारित किया है।

एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि राजगढ़ में सिरमौर जिला सीनियर क्रिकेट टीम के लिए एक दिवसीय ट्रायल लिए जाएंगे। इस ट्रायल में केवल सिरमौर के खिलाड़ियों को ही भाग लेने की अनुमति है।

इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के लिए पांवटा साहिब में एक मई से कैंप शुरू होगा। ये कैंप पूर्व रणजी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह टोली की देखरेख में होगा।