Loading...

सिरमौर की 5 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, अब तक हुई इतने प्रतिशत…

SAPNA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर की 5 विधानसभा सीटों के लिए मतदान लगातार जारी है। जिला सिरमौर के तीन लाख 94 हजार मतदाताओं में अपने विधायक को चुनने के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी बात यह है कि जिन बुजुर्गों ने घर से मतदान नहीं किया था वह सुबह से ही बूथ पर पहुंचने शुरू हो चुके थे।

ना केवल बुजुर्ग बल्कि युवाओं में भी मतदान को लेकर भारी जोश देखने को मिला। बता दे आज 8:00 से ही जिला सिरमौर की 5 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है जो कि शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगा। जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से 29 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।

जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी, नाहन विधानसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशी, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से 6 प्रत्याशी, श्रीरेणुकाजी व शिलाई विधानसभा क्षेत्र से चार चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उधर, जिला सिरमौर में 8:00 से 9:00 बजे तक 1 घंटे के दौरान 6. 78 प्रतिशत मतदान हुआ है।