सिरमौर के अविनाश चौहान ने यूपीएससी सीडीएस-1 ओटीए परीक्षा की पास
HNN/ पावंटा साहिब
जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब के आंजभोज के अविनाश चौहान ने एक बड़ी उपलब्धि हांसिल की है। बता दें अविनाश चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस-1 ओटीए) परीक्षा- 2023 पास की है। बेटे की इतनी बड़ी उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, यूपीएससी सीडीएस-1 ओटीए परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित हुई थी। जिसके बाद पांच दिवसीय एसएसबी साक्षात्कार को सफलतापूर्वक पास करने के बाद 24 जनवरी को परीक्षा के परिणाम की मेरिट सूची घोषित कर दी गई है।
अविनाश ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 2020 में डीएवी कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ से बीएससी (नॉन मेडिकल) की पढ़ाई के उपरांत वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश विवि शिमला से पर्यावरण विज्ञान में एमएससी की। अविनाश के पिता पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में बतौर अधिकारी तैनात है।