Loading...

सिरमौर के इन गांवों में 20 जुलाई से बिजली रहेगी बंद, जानिए वजह…

Ankita • 16 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के विद्युत उपमंडल बागथन के तहत आने वाले कई गांवों में 20 जुलाई से सुबह 9ः00 से शाम 6ः00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के अनुसार कई गांवों में पूरे दिन के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी तो कुछ वक्त के लिए भी बिजली कट लग सकते हैं।

बिजली बोर्ड के बागथन उपमंडल के सहायक अभियंता केपी सिंह ने बताया कि 20 जुलाई से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक 11 केवी बनेठी फीडर की एचटी लाइन और एलटी लाइन में आवश्यक रखरखाव व मरम्मत कार्यों के साथ-साथ बुश कटिंग संबंधी कार्य किए जाएंगे। इसके चलके सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे या कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 11 केवी बनेठी फीडर के तहत कनूथ, चलोग, गागल शिकोर, बनाड़, श्यामपुर, बघार, लवासा चोकी, निहोग, राहौर, बनेठी, बोहल, लादू व शिल्ली आदि गांव आते हैं, जहां विद्युत आपूर्ति समय-समय पर या फिर पूरे दिन के लिए बाधित रहेगी. सहायक अभियंता केपी सिंह ने इस कार्य के लिए सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।