सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र में माघी पर्व आरंभ, कटेंगे करोड़ों रुपए के बकरे
HNN/ नाहन
सिरमौर के ट्रांसगिरी क्षेत्र में माघी का त्योहार आरंभ हो चुका है। गिरीपार की 120 पंचायतों में यह माघी का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। यह त्योहार हाटी संस्कृति का मुख्य हिस्सा है। इस पर्व को मनाने का सिलसिला सोमवार से ही शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष सिरमौर के ट्रांसगिरी क्षेत्र में लगभग 40 करोड के बकरे बिके है।
शिलाई सहित श्री रेणुका जी के इलाकों में यह त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इन क्षेत्रों में काटे जाने वाले बकरों की कीमत करीब करोड़ों रुपए में आंकी गई है। उधर, हाटी समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि ट्रांसगिरी क्षेत्रों में यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और लोग इस त्योहार का बेसबरी से इंतज़ार करते है।
इस पर्व पर हाटी क्षेत्र के लोग महाकाली की पूजा भी करते हैं। इस दिन हर घर में पहाड़ी व्यंजन, तेलपक्की, बडोली आदि तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते है। इस त्योहार पर बकरों के साथ-साथ सूअर और खड्डू काटे जाते हैं।