लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर के युवक की पंजाब में सडक़ किनारे मिली लाश

NEHA | 19 सितंबर 2024 at 10:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कुल्लू से युवक-बिलासपुर से युवती गिरफ्तार

HNN/पौंटासाहिब

पांवटा के गिरिपार क्षेत्र की भजौन पंचायत के बीते नौ सितंबर से लापता 21 वर्षीय युवक रोहित चौहान की मौत हो चुकी है। पुलिस द्वारा इस मामले में बिलासपुर की एक लडक़ी व कुल्लू के एक लडक़े सहित पंजाब के कुछ लडक़ों को गिरफ्तार कर पूछताछ की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शुरुआती जांच में मामला नशे की ओवरडोज़ का लग रहा है। पंजाब की बलौंगी पुलिस ने गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट के बाद जांच की दिशा बदल सकती है। पंजाब पुलिस ने नौ सितंबर को एक अज्ञात शव बरामद किया था, लेकिन पांच दिन तक उसकी पहचान न हो पाने के कारण 14 सितंबर को अंतिम संस्कार कर दिया था। जांच में पता चला कि दोस्तों ने ही रोहित की मौत की घटना को छिपाने की साजिश रची।

शव को सडक़ पर फेंकने व घटना को छिपाने के जुर्म में दोस्तों पर मामला दर्ज हुआ है। रोहित चंडीगढ़ में एक होटल में काम करता था। परिजनों से संपर्क न होने पर 11 सितंबर को रोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट पांवटा साहिब के पुरुवाला थाना में दर्ज करवाई गई। पुरुवाला पुलिस ने रोहित की अंतिम कॉल का पता लगाकर जांच शुरू की, जिससे पता चला कि उसने आखिरी कॉल कुल्लू के आनी क्षेत्र के एक युवक को की थी।

जब पुलिस ने उस युवक की तलाश शुरू की तो उसका फोन स्विच ऑफ पाया गया।पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए युवक के परिजनों को सर्विलांस पर लिया, जिससे अंतत: उसे पकडऩे में सफलता मिली। पकड़े गए युवक ने खुलासा किया कि वह पंजाब के बलौंगी गांव में एक लडक़ी से मिलने गए थे। लडक़ी को हिरासत में लेने के बाद पुरुवाला पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से जांच को आगे बढ़ाया और सामने आया कि रोहित की मौत के बाद

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]