Loading...

सिरमौर के सतोंन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

PARUL • 15 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

सिरमौर ज़िला के पांवटा साहिब उपमंडल के तहत 14 नवंबर को युवा मंडल सतौन के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एबीसीआई के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप बेनीवाल तथा कार्यक्रम के गेस्ट का ओनर तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर युवा मंडल के द्वारा सतौन स्कूल की विजेता हॉकी टीम को भी सम्मानित किया गया। प्रधान तरुण शर्मा ने बताया कि युवा मंडल सतौन और परशुराम सेवा समिति सतौन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाती हैं। इस बार के आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में वर्तमान बीटीसी सुमित्रा चौहान, जोगिंदर चौहान, रजनीश चौहान पूर्व प्रधान, कुलदीप शर्मा पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष, नरेश चौहान प्रेम सिंह पूर्व प्रधान पोक, सतौन व्यापार मंडल के प्रधान संजय नेगी, दिनेश सिंह चौहान बाबूराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के मुख्य कलाकार दीप खदरई, किरणेश पुंडीर, शुभम शर्मा, मोनिका भारद्वाज , अजय, संजू और स्थानीय कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।