सिरमौर के सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों ने जमाया डेरा
HNN/ नाहन
प्रदेश सहित जिला सिरमौर में कल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों ने डेरा जमाया हुआ है। मतदान अच्छे और सही ढंग से हो, इसके लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए है। चुनाव क़ो देखते हुए जिला के सभी बॉर्डरों पर आईटीबीपी और पुलिस जवान तैनात कर दिए गए है। शहर के बाहर से आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग करने के बाद ही आने दिया जा रहा है।
साथ ही चुनाव में लगाए गए अधिकारी भी अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए है। जिला निर्वाचन अधिकारी आर के गौतम ने बताया कि जिला में विधानसभा चुनाव कि सभी तैयारियां पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां आज 12 बजे अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पहुंच गई है। पिछले दिन भी 385 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुँच गई थी। जबकि आज 178 पोलिंग पार्टियां पोलिंग स्टेशन पहुँची।
