हिमकॉन से सीनियर मैनेजर ने प्रशिक्षुओं को फर्स्ट ऐड व इमरजेंसी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की विभागीय जानकारियां दी
HNN/ नाहन
पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला सिरमौर के 25 युवाओं के लिए हिमकॉन शिमला के माध्यम से टूरिस्ट गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नाहन में आयोजित किया गया। 28 फरवरी से 4 मार्च तक चले इस टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण शिविर में पर्यटन विभाग की और से युवाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रशिक्षण के दौरान पर्यटन गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार व व्यवसाय की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र व स्टाईफण्ड जारी किया गया।
पर्यटन विभाग के सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. वीना सांगल, पर्यटन की ओर से टूरिज्म के प्रभारी अंकुर कटारिया, राजकीय महाविद्यालय नाहन से प्राध्यापक डॉ. राजन कौशल विभागीय जानकारियां प्रदान की।
इसके अलावा होटल इंडस्ट्री से नंदा रानी ,गवर्नमेंट कॉलेज लांडरा चंडीगढ़ से टूरिज्म एक्सपोर्ट आयुष चौहान ,डिजिटल मार्केटिंग की ओर से सोनू कलसी, हिमकॉन से सीनियर मैनेजर विनीत कुमार सहगल ने प्रशिक्षुओं को फर्स्ट ऐड व इमरजेंसी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की विभागीय जानकारियां प्रदान की।
पर्यटन विभाग के सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर युवाओं को इस तरह के टूरिज्म पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किए जाते हैं ताकि सिरमौर जिला का युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group