HNN / नाहन
जिला सिरमौर में आज शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा पेश आया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक की पहचान कासम पुत्र नूर अली निवासी लोहगढ़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत क्यारी के आमटा से धौलाकुआं बारात गई हुई थी। इसी बीच शाम के समय जब एचपी71-5876 पिकअप बारातियों को धौलाकुआं से वापस लेकर आमटा आ रही थी, तो बांसवाला के समीप चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप खाई में गिर गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया।
उधर, कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ योगिंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





