Loading...

सिरमौर जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर आक्षेप या सुझाव 7 दिन में करें दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 May 2025 • 1 Min Read

नाहन

पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन अधिसूचित, उपायुक्त ने जनसाधारण से मांगे सुझाव।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आगामी पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को अधिसूचित कर दिया है। इस संबंध में जनसाधारण से आक्षेप या सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को परिसीमन संबंधी कोई आपत्ति या सुझाव देना है, तो वह अधिसूचना जारी होने की तिथि से 7 दिनों के भीतर लिखित रूप में उपायुक्त कार्यालय, सिरमौर में प्रस्तुत कर सकता है।

निर्वाचन क्षेत्रों की सूची:

निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन सूची जिले के उप-मंडलाधिकारी नाहन, पांवटा साहिब, संगड़ाह, शिलाई, कफोटा, पच्छाद, राजगढ़ के कार्यालयों में उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय, नाहन और जिला के सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालयों व ग्राम पंचायतों में भी यह सूची देखी जा सकती है।