सिरमौर जिला में अब तक 60.38 फीसदी हुआ मतदान, सबसे अधिक इस विधानसभा क्षेत्र में…
HNN / नाहन
जिला सिरमौर की 5 विधानसभा सीटों के लिए मतदान लगातार जारी है। 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा, जो 8 दिसंबर को परिणाम के रूप में खुलेगा। जिले में मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था, जो 5:00 बजे तक जारी रहेगा।
बता दें कि जिला सिरमौर में 3:00 बजे तक 60.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान श्री रेणुका जी में 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। तो वही पच्छाद में 63.57, नाहन में 59.10 , पांवटा साहिब में 54.20 और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 61.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब केवल मतदान के लिए एक ही घंटा बचा है। 5:00 बजे के बाद कोई भी मतदान नहीं होगा।
