सिरमौर जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
जिला में कल 6339 मामलों का किया गया निपटारा, 1947 मामले सहमति से हुए निष्पादित
सिरमौर जिले में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में जिले के सभी न्यायालयों में कुल 6339 मामलों का निपटान किया गया है।
इनमें से 1947 मामलों का निपटान पक्षों की सहमति से किया गया है।इस लोक अदालत में कुल 77,268,007 रुपये की राशि का निपटान किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) नव कमल ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस लोक अदालत में भाग लें और अपने मामलों का निपटान करें।