HNN / पांवटा
नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में सिरमौर पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। पांवटा पुलिस ने नशा तस्करों पर लगाम कसते हुए दो युवकों को नशे की खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपी युवकों की पहचान बलवंत पुत्र छज्जू राम व मेघ राम पुत्र शीशराम जिला शिमला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गाड़ी में सवार होकर दो युवक नशे की सप्लाई करने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने विश्वकर्मा चौक पर नाका लगाया और गाड़ी HP08C-0133 को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से पुलिस को एक लिफाफा बरामद हुआ। जब पुलिस ने उसे खोला तो उसमें चरस पाई गई । जब पुलिस द्वारा उसे तोला गया तो उसका वजन 52 ग्राम पाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





