Loading...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 170 नशीले कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 18 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में माजरा का है, पुलिस की टीम ने कार सवार एक व्यक्ति से नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

आरोपी की पहचान राजेश कुमार पुत्र इंद्र सिंह निवासी गांव मेलियों डाकघर माजरा तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम माजरा के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक कार (एचपी 17डी- 7772) को जांच के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो कार से 170 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार एक व्यक्ति से नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।