निकटवर्ती राज्य हरियाणा के यमुनानगर जिले में भी किया करता था नशे की कारोबार
HNN/ पांवटा साहिब
जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें टीम ने उपमंडल पांवटा साहिब से एक व्यक्ति को हेरोइन व लाखों की नकदी सहित गिरफ्तार किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
आरोपी के पहचान दीन मोहम्मद उर्फ सीना पुत्र गुलाम दीन निवासी ग्राम पलहो़ड़ी निवासी दरपुर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम पिछले 1 महीने से दीन मोहम्मद की निगरानी में थी। इस दौरान आज रविवार को पुलिस ने उसके मकान में दबिश दी। दबिश के दौरान उसके घर से 50 ग्राम हेरोइन व 10,86,900 रुपए की नकदी बरामद हुई।
बता दें कि आरोपी स्मैक व हेरोइन का एक बड़ा सप्लायर है। करीब एक महीना पहले यमुनानगर इलाके के लोगों ने भी पांवटा साहिब पुलिस से नशा तस्कर दीन मोहम्मद के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस की एसआईयू टीम ने स्मैक व हेरोइन का एक बड़ा सप्लायर गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह निकटवर्ती राज्य हरियाणा के यमुनानगर जिले में भी नशे की कारोबारी किया करता था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group