लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, खारा के जंगल में नष्ट किया शराब का अवैध कारोबार

Ankita | 24 जून 2024 at 6:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मौके पर तोड़ी पांच भट्ठियां, इतने लीटर ताजी अवैध शराब जंगल में बहाई…..

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के खारा जंगल में माजरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। सोमवार को पुलिस थाना माजरा के प्रभारी प्रताप परमार की अगुवाई में टीम ने जंगल में पांच किलोमीटर पैदल चलकर दबिश दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान टीम खारा जंगल के नाला में उस स्थान पर पहुंची, जहां अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा था। मौके पर पुलिस को पांच भट्ठियां बरामद हुईं, जिनमें से दो चलती हालत में थी। इसके साथ-साथ पुलिस को जंगल में 28 ड्रम भी बरामद हुए। साथ ही एल्यूमिनियम के दो बंटे भी मिले, जिसमें ताजी निकाली गई कसीदशुदा शराब मिली।

इस पर पुलिस ने ड्रमों पर कुल्हाड़ी चलाकर 12,000 लीटर लाहन के साथ 40 लीटर शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ जंगल से बरामद उन साधनों को भी नष्ट कर दिया, जिनका इस्तेमाल लाहन और अवैध शराब बनाने के लिए किया जा रहा था।

पुलिस ने इस दौरान भट्ठियां भी तोड़ दी। हालांकि, इस दौरान शराब का कोई कारोबारी मौके पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

उधर, एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर है। खारा के जंगल में पुलिस ने भारी मात्रा में लाहन और शराब को मौके पर नष्ट कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]