सिरमौर पुलिस ने पांवटा साहिब में नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 16 ग्राम चिट्टा बरामद
सिरमौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सिरमौर / पांवटा साहिब
गुप्त सूचना पर दबिश
सतीवाला नजदीक बहराल में पुलिस टीम को सूचना मिली कि अब्दुल्ला नामक व्यक्ति चिट्टा लेकर पांवटा साहिब आ रहा है। टीम ने लाल ढांग के पास आरोपी को पकड़कर उसके कैरी बैग की तलाशी ली।
16 ग्राम चिट्टा बरामद
तलाशी के दौरान खाकी टेप से लिपटा पाउच मिला, जिसमें गुलाबी रंग का पाउडरनुमा पदार्थ था। जांच में यह चिट्टा/स्मैक पाया गया, जिसका कुल वजन 16 ग्राम निकला।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
आरोपी अब्दुल्ला पुत्र युसुफ अली, निवासी भगवानपुर, को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।