Loading...

सिरमौर पुलिस ने सीसीटीएनएस रैंकिंग में लगातार दूसरी बार हासिल किया प्रथम स्थान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 8 Aug 2025 • 1 Min Read

सिरमौर पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए सीसीटीएनएस रैंकिंग में लगातार दूसरी बार टॉप स्थान प्राप्त किया है। यह रैंकिंग राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, शिमला द्वारा जारी की गई, जिसमें सिरमौर जिले के थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को शीर्ष रैंकिंग मिली है।

नाहन

पुलिसिंग में डिजिटल दक्षता का प्रमाण, थाना श्री रेणुका जी ने भी हासिल की ऊंची रैंक

देशव्यापी परियोजना में सिरमौर पुलिस की शानदार प्रदर्शन
सीसीटीएनएस यानी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य पूरे देश की पुलिस को एकीकृत डिजिटल प्रणाली से जोड़ना है। यह परियोजना 2009 में शुरू की गई थी और इसका मकसद पुलिस थानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और सूचनाओं के आदान-प्रदान को सरल बनाना है।

थाना श्री रेणुका जी को मिला श्रेणी में सर्वोच्च स्थान
सीसीटीएनएस परियोजना के अंतर्गत थानों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें सिरमौर पुलिस का थाना श्री रेणुका जी अपनी श्रेणी में टॉप रैंकिंग पर रहा। यह प्रदर्शन जिले की पुलिसिंग गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।

एसपी ने दी टीम को बधाई, कहा—यह सफलता है टीमवर्क का परिणाम
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने डीसीआरबी शाखा और सभी थानों के नोडल अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह लगातार दूसरी बार शीर्ष रैंकिंग प्राप्त करना पूरे विभाग के लिए गौरव की बात है। यह सफलता सभी अधिकारियों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है, जिससे विभाग को नई ऊर्जा मिली है।