Loading...

सिरमौर पुलिस ने 81 नशे के सौदागरों को पहुंचाया है सलाखों के पीछे

Ankita • 15 Jul 2024 • 1 Min Read

नशा बेचकर कमाए 28 लाख 39,550 रुपयों की भी करी है जब्ती

HNN/ नाहन

सिरमौर पुलिस ने बीते कुछ महीनों में नशा गिरोहों के खिलाफ चलाए अंकुश अभियान से बड़ी सफलताएं हासिल की है। सोमवार को जहां सिरमौर पुलिस के डिक्टेशन सेल के द्वारा नशे के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। वहीं नशा बेचकर अर्जित करी 24 लाख रुपए से भी अधिक की नकदी को भी जब्त किया है।

इस बड़ी उपलब्धि को लेकर एडिशनल एसपी योगेश रोल्टा और डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत, थानेदार सदर नाहन रणजीत सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता भी की गई। प्रेस वार्ता में एडिशनल एसपी ने बताया कि सिरमौर पुलिस के द्वारा एनडीपीएस में कुल 51 मामले दर्ज किया जा चुके हैं। ड्रग्स के कारोबार में 81 अपराधियों को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया है।

हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इन 81 अपराधियों में 65 हिमाचल के हैं जबकि 16 अपराधी दूसरे राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। सिरमौर पुलिस के द्वारा दो विदेशियों से भी नशे का सामान पकड़ उन्हें सलाखों के पीछे डाला है। सिरमौर पुलिस के द्वारा अभी तक 8.7 किलोग्राम चरस, 300 ग्राम हरोइन, पॉपी हस्क 7.30 किलोग्राम, अफीम 38.10 ग्राम, 5 किलो गांजा तथा 5991 अफीम के पौधे बरामद किए जा चुके हैं।

पुलिस के द्वारा नशे के सौदागरों से करीब 7391 कैप्सूल और टैबलेट्स भी पकड़े हैं। इस उपलब्धि के साथ-साथ सिरमौर पुलिस के द्वारा 28 लाख 39,550 की नकद धनराशि भी पड़ी है। यह धनराशि नशे के सौदागरों के द्वारा नशा बेचकर अर्जित की गई थी। खबर की पुष्टि एडिशनल एसपी योगेश रोल्टा के द्वारा की गई है।