Loading...

सिरमौर प्रेस क्लब की मजबूती को लेकर पत्रकारों ने बैठक में बनाई रणनीति, लिए यह मुख्य निर्णय…

PRIYANKA THAKUR • 15 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

सिरमौर प्रेस क्लब की मासिक बैठक का आयोजन आज प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा और महासचिव सतीश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान क्लब का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने सबसे पहले बैठक में आये सभी तमाम सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बैठक में जो भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिरमौर प्रेस क्लब की लगातार तीन बैठकों में यदि कोई सदस्य अनुपस्थित रहता है तो उसे कारण बताओ नोटिस के साथ-साथ निष्कासित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर साल 3 जनवरी को क्लब का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसमें एसोसिएट सदस्यों व क्लब के उत्थान में बेहतरीन कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इतना ही नहीं एसोसिएट अध्यक्ष बनाने पर क्लब सदस्यों को प्रोत्साहन नकद राशि भी दी जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सदस्यों द्वारा 1 जनवरी 2023 से एकमुश्त सदस्यता शुल्क लिया जा सकेगा। बैठक के दौरान कई सुझाव भी सामने आए। इनके आधार पर ये फैसला लिया गया कि क्लब के लिए आवश्यक सामान को खरीदा जाएगा। इस दौरान क्लब के सदस्य शैलेश सैनी ने क्लब के लिए अपने निजी खर्च से क्राॅकरी उपलब्ध करवाने का जिम्मा उठाया। क्लब के कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने डेढ़ माह में अर्जित राशि का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।