लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में अब तक इतने क्विंटल हुई धान की खरीद, जानिए सबसे ज्यादा…

PRIYANKA THAKUR | 22 नवंबर 2022 at 2:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में धान की खरीद प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अभी तक एक लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। हिमाचल के चार जिलों में बने 10 बिक्री केंद्रों में धान की खरीद की जा रही है। जिसमे यह खरीद प्रक्रिया दिसंबर तक जारी रहेगी। बात सिरमौर जिला की करे तो यहाँ तीन बिक्री केंद्र स्थापित किए गए हैं।

शुक्रवार तक तीन बिक्री केंद्र में 26,606 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। वही , सोलन के दो बिक्री केंद्रों में सबसे अधिक 32,163 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। ऊना जिले में धान की खरीद के लिए टकारला और टाहलीवाल में बिक्री केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्रों में 18 नवंबर तक 20,685 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस साल धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 100 रुपये बढ़कर मिल रहा है। सभी केंद्रों में धान की सफाई के लिए आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। खरीद प्रक्रिया पांच अक्तूबर से शुरू हुई थी, जो 31 दिसंबर तक चलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]