Loading...

सिरमौर में अब तक हुआ 41.62 प्रतिशत मतदान, पैदल चलकर बूथ तक पहुँची 72 वर्षीय विद्यावती

SAPNA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर में चल रहे मतदान के दोपहर बाद तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत सुबह की अपेक्षा तेज़ी पकड़ने लगा है। तीसरे चरण में पूरे जिला सिरमौर में 41.62 प्रतिशत मतदान रहा। सबसे ज्यादा पच्छाद में 44.26 प्रतिशत मतदान, नाहन में 41.20 प्रतिशत मतदान, श्री रेणुका जी में 41.20 प्रतिशत मतदान, पांवटा साहिब में 39.30 प्रतिशत मतदान और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 42.46 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सुबह मतदान के धीमे पड़ने की बड़ी वजह ठंडा मौसम और छुट्टी का दिन होना मना जा रहा है। मगर जैसे ही दोपहर गुजरने लगी मतदाता लोकतंत्र की गरिमा को ध्यान में रखते हुए घरों से निकलना शुरु हुए। जिसमें नाहन की 72 वर्षीय विद्या वती ने पैदल छड़ी के सहारे अकेले ही गर्ल स्कूल मतदान केंद्र तक पहुंचकर मिसाल कायम करी।